फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद हो सकता है योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल

Mon, 29 Apr 2019 01:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल हो सकता है। इसकी सुगबुगाहट सुनाई देने लगी है। योगी सरकार बने दो वर्ष हो चुके हैं।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल अभी 47 सदस्यीय है। प्रदेश विधानसभा में 403 विधायकों की संख्या को देखते हुए यह अधिकतम 60 सदस्यीय हो सकता है। माना जा रहा है कि जून में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जा सकता है।

प्रदेश सरकार के मंत्री सत्यदेव पचौरी कानपुर, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद,  डॉ. एसपी सिंह बघेल आगरा और मुकुट बिहारी वर्मा अंबेडकरनगर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें आगरा का चुनाव हो चुका है। कानपुर सीट का चुनाव आज है। 
विज्ञापन


शेष दो सीटों अंबेडकरनगर व इलाहाबाद का चुनाव आगे के चरणों में होना है। उसके बाद नतीजे आएंगे। हालांकि प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी तो दावा करते हैं कि इनकी जीत पक्की है। बहरहाल, ये जीत जाते हैं तो स्वाभाविक रूप से इनको प्रदेश मंत्रिमंडल से त्यागपत्र देना होगा। 
विज्ञापन

वैसे तो किसी मंत्री के त्यागपत्र देने पर उसका विभाग मुख्यमंत्री अपने पास लेकर फिर किसी अन्य मंत्री को दे सकते हैं। पर, अभी तक प्रदेश मंत्रिमंडल का एक भी विस्तार नहीं हुआ है। पार्टी के कई विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए दौड़भाग कर रहे हैं। 

इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा का शीर्ष नेतृत्व प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल को हरी झंडी दे सकता है। चुनाव नतीजे 23 मई को आने हैं और केंद्र में नई सरकार का गठन 26 मई को होना है। इसको देखते हुए जून में मंत्रिमंडल का पहला फेरबदल किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें