फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 को लेकर एक्शन में सीएम योगी, जीत के लिए प्रभारी मंत्रियों को सौंपा एजेंडा

Wed, 25 Jul 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मिशन 2019 की फतह के लिए कोशिशों में जुटी भाजपा सरकार ने इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रभारी मंत्रियों को एजेंडा सौंपा है। इन्हें भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए संगठन के साथ समन्वय करके केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कामों को जमीन पर दिखाने तथा अब तक वंचित लोगों को इसका लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी मंत्रियों के साथ इस सिलसिले में लगभग पौने दो घंटा बैठक की। बैठक में लापरवाह, निरंकुश और सरकार के निर्देशों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के साथ अब कड़ाई से पेश आने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के उत्तर प्रदेश के दौरे के साथ सरकार की तरफ से चलने वाले पौधरोपण जैसे अभियानों पर भी फोकस करने एवं इनके साथ अपने सरोकार जोड़ने की हिदायत भी दी।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों व पुलिस पर सतर्क निगाह रखें मंत्री

- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति 10 अगस्त को और प्रधानमंत्री 28 व 29 जुलाई को लखनऊ आ रहे हैं। सरकार ने 15 अगस्त को बड़े पैमाने पर पौधरोपण का फैसला किया है। बैठक में इन कार्यक्रमों के लिए उत्साह का माहौल बनाने की जिम्मेदारी भी मंत्रियों को सौंपी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के तबादलों का काम पूरा हो चुका है। ज्यादातर लोगों को उनकी अपेक्षा के अनुरूप तैनाती दी चुकी है। इसलिए अब अधिकारियों के साथ भी नरमी या ढिलाई बरतने का सवाल नहीं है।

प्रभारी मंत्री इस बात पर नजर रखें कि अधिकारी ठीक से काम करें। जनता की समस्याओं के समाधान पर विशेष नजर रखी जाए। पुलिस की कार्यप्रणाली पर खास निगाह रखने का फैसला भी किया गया। लोगों का उत्पीड़न न हो और उन्हें भटकना न पड़े। इस पर भी मंत्रियों को नजर रखनी होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट की समीक्षा करें

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने बताया कि नोडल अधिकारियों को हर दो सप्ताह पर संबंधित जिलों में जाकर वहां की समीक्षा करके रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसके लिए 61 बिंदु तय किए गए हैं। प्रभारी मंत्री  नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट की हर चौथे सप्ताह समीक्षा करें। इसके लिए वे जिलों में जाएं। वे इस रिपोर्ट की जमीनी हकीकत का भी परीक्षण करें।

नोडल अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर वह निर्माण कार्यों की भी जांच करें और अपनी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय को दें। यह रिपोर्ट वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई भी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें