फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय संप्रेक्षण गृह से चार बच्चों के फरार होने पर सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश, दो पर गिरी गाज

Mon, 17 Jun 2019 03:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह से चार बच्चों के फरार होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, केयरटेकर सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, मेरठ में सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से रोशनदान तोड़कर तीन बालक फरार हो गए। जिस पर हड़कंप मच गया। इनमें एक बालक स्थानीय तो दो बरेली और सोनभद्र जिले के हैं।

रात करीब एक बजे तीन बालकों ने बाथरूम के रोशनदान को उखाड़ दिया और फिर रेनवाटर पाइप के जरिेए उतरकर फरार हो गए। शनिवार सुबह छह बजे इसका पता चलने पर कर्मचारी तीनों बालकों को आसपास के इलाके में गुपचुप तरीके से ढूंढते रहे। नहीं मिले तो प्रभारी को सूचना दी। तब जाकर पुलिस को इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें