भले ही योगी आदित्यनाथ की सभा पर बवाल मच गया हो, लेकिन भाजपा ने मामले से यू टर्न लेते हुए कहा कि योगी ने लखनऊ में कोई सभा की ही नहीं की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि बुधवार को उन्होंने और योगी आदित्यनाथ ने मुंशी पुलिया, इंदिरा नगर में सभा नहीं की। उन्होंने अनुमति प्राप्त वाहन से पार्टी प्रत्याशी का प्रचार किया था।
वहां जुटी भीड़ पर उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान भीड़ आ जाए तो वे क्या कर सकते हैं। सभा में मंच, कुर्सियां, पंडाल, बैनर, पोडियम और माइक होते हैं।
बुधवार को उन्होंने ट्रक में बैठकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि नोएडा की सभा के बाद वहां के डीएम की रिपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ को नोटिस जारी किया गया था। इसका बुधवार को ही जवाब दे दिया गया था।