फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व विस अध्यक्ष ने दी धनतेरस व धनवंतरि जयंती की बधाई

Fri, 25 Oct 2019 12:14 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अर्थ सहित चार प्रकार के पुरुषार्थ बताए गए हैं। धनतेरस इसी का द्योतक है।

विज्ञापन


उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में अंत्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति को भी सुख-समृद्धि प्राप्त होगी। इस दिन वैद्यगण भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं। इसलिए धनतेरस व धन्वंतरि जयंती के अवसर पर अर्थ के साथ-साथ अच्छे स्वास्थ्य को प्राप्त करने का भी संकल्प लेना चाहिए, जिससे एक स्वस्थ व समृद्ध समाज निर्मित हो सके।

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि धन्वंतरि आयुर्वेद के देवता माने जाते हैं और इस दिन को आयुर्वेद दिवस के रुप में भी मनाया जाता है। श्रीसूक्त के अनुसार महालक्ष्मी लोगों को भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं। साथ ही मनुष्य को निरोगी और दीर्घायु बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें