फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने तब्लीगियों पर लगाया कोरोना फैलाने का आरोप, बोले- कड़ी कार्रवाई होगी

Sun, 03 May 2020 05:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तब्लीगी जमात के लोगों को कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि खुद संक्रमित होना कोई अपराध नहीं लेकिन इसे छिपाना एक अपराध है क्योंकि इससे अन्य लोगों की भी जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे अपराधों के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


एक निजी चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि तब्लीगियों का व्यवहार आश्चर्यचकित करने वाला है। तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों ने अगर इसे छिपाया न होता और खुद जांच के लिए आगे आते तो कोरोना संक्रमण को और सीमित किया जा सकता था पर तब्लीगी जमात के लोगों ने संक्रमण बढ़ा दिया। इसके जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुछ इलाकों में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ गलत व्यवहार पर भी नाराजगी दिखाई। उन्होंने कहा कि ये बातें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। डॉक्टरों व चिकित्साकर्मी इस बीमारी के खिलाफ मोर्चा ले रहे हैं। उन पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें