फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्थापना दिवस पर बोले योगी, जिसका कोई नहीं, उसकी सरपरस्त हमारी सरकार

Fri, 24 Jan 2020 10:29 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी स्थापना दिवस पर मौजूद योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जिनका कोई नहीं है, उनकी सरपरस्त हमारी सरकार है। शासन की योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है। साथ ही कहा कि जो समाज अपने अतीत को भूल जाता है, वो कभी प्रगति नहीं कर सकता।

विज्ञापन


योगी उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित तीन दिवसीय समारोह के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा के लिए 18 अटल आवासीय विद्यालयों का शिलान्यास किया गया। सीएम ने कहा कि राम-कृष्ण की यह धरती अपनी पवित्रता और पुरुषार्थ के लिए जानी जाती है। यहां जन्म लेना हर नागरिक के लिए गौरव की बात है।

सीएम योगी ने कहा कि अतीत को विस्मृत करके कोई समाज और देश आगे नहीं बढ़ सकता। अतीत के अनुभव की बुनियाद पर भविष्य का निर्माण होता है। हमारे लिए यह अत्यधिक गौरव की बात है कि यूपी लोकतंत्र की पहली आधारशिला रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा अपना सबसे लंबा सफर यूपी में ही तय करती है। गंगा और यमुना का पवित्र संगम तीरथराज प्रयागराज यहीं है। दुनिया का प्राचीनतम शहर काशी भी यहीं है। आदर्श राज्य की संकल्पना देने वाले श्रीराम और भगवान कृष्ण की भी यही धरती है। भगवान बुद्ध ने यहीं से पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। सर्वाधिक जैन तीर्थंकर भी इसी प्रदेश ने दिए। अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने के लिए यहां के रणबांकुरों ने अपना सबकुछ बलिदान किया। देश को सर्वाधिक प्रधानमंत्री भी उत्तर प्रदेश ने ही दिए।
विज्ञापन


ओडीओपी स्कीम के बाद निर्यात में 28 फीसदी की वृद्धि
सीएम योगी ने कहा कि यूपी के पहले स्थापना दिवस के आयोजन के अवसर पर हमने एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना लॉन्च की थी। इससे जहां देश का निर्यात 7-8 प्रतिशत की दर से बढ़ा है, वहीं उत्तर प्रदेश का निर्यात 28 फीसदी की दर से बढ़ा है। दूसरे स्थापना दिवस पर हमने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की और आज तीसरे स्थापना दिवस पर ‘अटल आवासीय विद्यालय’ की आधारशिला रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का दायित्व लोक कल्याण है। हम सबको यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि जिसका कोई नहीं, उसका शासन होगा।

खिलाड़ी व उद्यमी सम्मानित
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दिलाने वाले खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार और लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। खिलाड़ियों को शासन की ओर से 3 लाख 11 हजार रुपये के डमी चेक के साथ प्रशस्ति पत्र दिया गया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल की विभूतियों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष आयोजन कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इसमें रुचि लेते हुए निवेश करने वाले और रोजगार की सम्भावनाओं को बढ़ाने वाले प्रदेश के 7 उद्यमियों को सम्मानित किया गया है।

नवोदय की तर्ज पर होगी अटल आवासीय विद्यालयों में पढ़ाई
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मंडल में नवोदय विद्यालय की तर्ज पर एक-एक अटल आवासीय विद्यालय प्रारंभ करने जा रही है। इसमें पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को सभी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी। खेल में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को खेलों में प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही कौशल विकास के जरिए उनको स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी जाएगी।

आबादी से ज्यादा लोग आए कुंभ में
सीएम योगी ने कहा प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ 56 लाख लोग आए। यह संख्या प्रदेश की आबादी से करीब सवा करोड़ अधिक है।
 

विज्ञापन

तीन वर्ष में योगी सरकार ने किए अकल्पनीय कार्य : राज्यपाल

यूपी स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है। विगत तीन वर्ष में अकल्पनीय और अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। दो स्थानों पर पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है, जिसके सफल होने पर अन्य जिलों में भी इसे विस्तारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास प्रदेश के प्रत्येक हिस्से और प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे सरकार के विकास के इन प्रयासों में अपना पूरा सहयोग करें।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां और राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारी यूपी में पैदा हुए। पंडित मदन मोहन मालवीय, जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री जैसी विभतियों ने भी रचनात्मक नेतृत्व से प्रदेश को गौरवान्वित किया। उत्तर प्रदेश ने देश को 9 प्रधानमंत्री दिए।

प्रदेश अपनी सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक चेतना के लिए भी जाना जाता है। यहां कबीरस तुलसी, जायसी, भारतेंदु हरिश्चंद्र, जयशंकर प्रसाद और निराला जैसे साहित्यकारों ने जन्म लिया। यहां उर्दू साहित्य भी काफी समृद्ध रहा है। जोश मलीहाबादी, जिगर मुरादाबादी, फिराक गोरखपुरी, अली सरदार जाफरी, ब्रज नारायण चकबस्त और कैफी आजमी जैसे शायरों ने हिंदी के साथ उर्दू को एक अलग पहचान दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। नृत्य संगीत के क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश की समृद्ध परंपरा रही है। प्रदेश का प्रत्येक जिला अपने किसी न किसी विशिष्ट उत्पाद के लिए जाना जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें