फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विज्ञान और अध्यात्म को जोड़ता है योग

Tue, 17 Jun 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञान और अध्यात्म को जोड़ता है योग
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। योग संस्कृति, चेतना और संवाद की वैश्विक भाषा विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन


वेबिनार का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने किया। उन्होंने कहा कि योग मौन, चेतना और शांति की भाषा बोलता है। यह विज्ञान और अध्यात्म, स्वास्थ्य और सामंजस्य को जोड़ता है। मुख्य अतिथि विशेष राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्याधिकारी एवं राज्य संपर्क अधिकारी डॉ. मंजू सिंह ने युवाओं के जीवन में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला।
वहीं, मुख्य वक्ता एसकेएम योग वियतनाम के निदेशक डॉ. शिवम मिश्रा ने योग के प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि योग आज केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि वैश्विक चेतना का हिस्सा बन चुका है। वेबिनार में देश-विदेश के अनेक शिक्षाविदों, योग साधकों, और विद्यार्थियों ने भाग लिया। वेबिनार का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. नलिनी मिश्रा और शारीरिक शिक्षा विभाग प्रभारी डॉ. मोहम्मद शारिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें