फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शून्य नामांकन वाले 167 स्कूलों की सूची तलब

Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नामांकन की स्थिति चिंताजनक पाई गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने 1618 परिषदीय स्कूलों की समीक्षा शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया की शुरुआत 167 ऐसे स्कूलों की पहचान के बाद हुई, जिनमें इस वर्ष एक भी छात्र ने नामांकन नहीं लिया।
विज्ञापन


बीएसए राम प्रवेश ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे कम नामांकन वाले स्कूलों की सूची तैयार कर विवरण उपलब्ध कराएं। स्कूल चलो अभियान के बावजूद कई विद्यालयों में महज 10 से 15 छात्रों ने ही दाखिला लिया है।
समीक्षा में यह भी सामने आया कि 24 से अधिक स्कूलों ने नामांकन बढ़ाने के लिए न तो जागरूकता रैली निकाली और न ही कोई विशेष प्रयास किए। ऐसे मामलों में खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि जिन 167 स्कूलों में शून्य नामांकन है, वहां के प्रधानाध्यापकों से जवाब मांगा गया है। कई प्रधानाध्यापकों ने तकनीकी कारणों, जैसे ऑनलाइन डाटा अपलोड न हो पाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें