राजधानी में खास लोगों को रास्ता देने के लिए ट्रैफिक सिग्नल का मनमाना इस्तेमाल हो रहा है। शहर के 25 ऐसे चौराहे हैं जहां लाल और हरा ट्रैफिक सिग्नल चालू करने के बजाय इसे ‘यलो’ ही छोड़ा जा रहा है।
सोमवार को ट्रैफिक सिग्नलों के संचालन को लेकर बुलाई गई समीक्षा में बैठक में यह बात सामने आई। समीक्षा बैठक में शिकायत मिलने के बाद नगर आयुक्त उदयराज सिंह और अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने हजरतगंज चौराहा, डीएम आवास और परिवर्तन चौक पर येलो सिग्नल सही कराया।
नगर आयुक्त के वहां से जाने के आधा घंटा बाद सिग्नल को फिर पीला कर दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि यह खुद मेरे लिए चौंकाने वाला था।