फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लैट के नाम पर यजदान बिल्डर ने 70 लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित बाइसी की मस्जिद निवासी शाहीन जहां ने यजदान बिल्डर के खिलाफ हजरतगंज थाने में फ्लैट दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शाहीन के मुताबिक करीब पांच वर्ष पहले यजदान कंस्ट्रक्शन के मालिक फहद यजदानी व सायम यजदानी से मुलाकात हुई। दोनों ने गोमतीनगर विस्तार स्थित प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने का झांसा दिया। शाहीन ने मंजरी डेवलपर्स के साथ मिलकर यजदान कंस्ट्रक्शन से अनुबंध किया। जमीन देखने के बाद पीड़िता ने कई बार में 70 लाख रुपये दिए। इसके बाद फहद की पत्नी व कंपनी की सहायक निदेशक शीरिन ने दिसंबर 2022 में स्टांप पेपर पर अनुबंध किया। इसमें तीन माह में फ्लैट पर कब्जा देने का आश्वासन दिया।

वक्त बीतने के बाद शाहीन यजदान फर्म के कार्यालय पहुंचीं तो पार्टनर बैनिश, शीरिन, जहांआरा यजदानी व प्रेटी कौर शेरगिल मिले। इन्होंने जल्द कब्जा देने की बात कही। कुछ समय बाद शाहीन पति जुबैर के साथ गईं तो आरोपियों ने प्रोजेक्ट निरस्त होने की बात कही।
विज्ञापन


30 मई को आरोपियों ने 75 लाख रुपये का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। इसकी शिकायत पर आरोपियों ने धमकाया। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि शाहीन की तहरीर पर फहद यजदानी, सायम यजदानी, बैनिश, शीरिन फहद, जहांआरा यजदानी, प्रेटी कौर शेरगिल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत, गाली-गलौज व धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें