फिल्म, कला, साहित्य, संस्कृति, खेल, चिकित्सा, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 46 विशिष्टजनों के नाम के साथ सोमवार को यश भारती भी जुड़ जाएगा।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सुबह 10:30 बजे से डॉ. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में इन विभूतियों को यश भारती सम्मान प्रदान करेंगे।
वहीं, सर्वाधिक गीत लिखकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने वाले समीर तथा ऋषिकेश में गंगा के तेज प्रवाह में डूब रहे दो बच्चों को बचाने के लिए अंजलि मिश्रा को अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी उपस्थित रहेंगे।
संस्कृति सचिव अनीता सी. मेश्राम ने रविवार को बताया कि यशभारती सम्मान पाने वालों को 11-11 लाख तथा अहिल्याबाई होल्कर पुरस्कार प्राप्त करने वालों को पांच-पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
इन्हें मिलेगा यशभारती
सुधीर मिश्र
- फोटो : getty images
उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान-गायन, प्रो. इरफान हबीब-शिक्षा, डॉ. नरेश त्रेहन-चिकित्सा, सुधीर मिश्र-फिल्म निर्देशन, विशाल भारद्वाज-फिल्म निर्माण, निर्देशन एवं संगीत निर्देशन, अनुराग कश्यप-फिल्म निर्देशन एवं निर्माण, अशोक चक्रधर-साहित्य, डॉ. (ब्रिगेडियर) डी. प्रभाकर-चिकित्सा, राजू श्रीवास्तव-हास्य कलाकार, अभिनेता, हेमंत शर्मा-पत्रकारिता, सीमा पुनिया-एथलेटिक्स, जगवीर सिंह-हॉकी, नाहीद आबिदी-साहित्य, अभिन्न श्याम गुप्ता-खेल, सुनील जोगी-साहित्य, सुनील कुमार राणा-खेल, गिरिजा शंकर-साहित्य, अनुज चौधरी-खेल, नवाज देवबंदी-शिक्षा, वजीर अहमद खां-शतरंज, चक्रेश कुमार जैन-हस्तशिल्पी, लालजी यादव-कुश्ती, सुभाष गुप्ता-चिकित्सा, मो. इमरान खां (इमरान प्रतापगढ़ी)-साहित्य, अंकित तिवारी-गायन, सुधा सिंह-खेल, दिनेश लाल निरहुआ-अभिनय, मनु कुमारी पाल-खेल, सर्वेश यादव-निशानेबाजी।
लखनऊ की इन प्रतिभाओं को मिलेगा यशभारती
अरुणिमा सिन्हा
- फोटो : getty images
अरुणिमा सिन्हा-पर्वतारोहण, अपर्णा कुमार-पर्वतारोहण, डॉ. रविकांत-चिकित्सा, रुद्र प्रताप सिंह -क्रिकेट, अनवार अहमद (अनवर जलालपुरी)-साहित्य, कमला श्रीवास्तव-लोकगीत, गोपाल चतुर्वेदी-साहित्य, इकबाल अहमद सिद्दीकी-गजल गायन, कुमकुम आदर्श-कथक, मधुकर त्रिवेदी-पत्रकारिता, साहित्य, उस्ताद गुलशन भारती-गायन, विजय सिंह चौहान-खेल, मेजर एके सिंह-नौकायन, सुरभि रंजन-गायन, स्थवी अस्थाना-घुड़सवारी, अलीम उल्लाह सिद्दीकी-चित्रकार, नरेंद्र सिंह राणा-पावर लिफ्टिंग।