फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव व सुधीर मिश्रा समेत 22 को यशभारती सम्मान

Thu, 17 Mar 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, फिल्मकार सुधीर मिश्रा, खिलाड़ी अभिन्न श्याम गुप्ता समेत विभिन्न क्षेत्रों की 22 हस्तियों को उप्र सरकार का सर्वोच्च सम्मान यशभारती दिए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन


सम्मान पाने वालों की सूची में राजधानी कीपर्वतारोही के अलावा देश के नामी चिकित्सक और कलाकार शामिल हैं। इनमें नौ विभूतियां लखनऊ से हैं। हालांकि चयनित नामों को लेकर आला अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वे इनकी प्रोफाइल तक शेयर नहीं कर रहे।

अवार्ड वितरण समारोह डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में 21 मार्च की सुबह कराए जाने की तैयारी है। दरअसल उस दिन मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दोपहर दो बजे हज के लॉटरी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम तक दर्जन भर से अधिक और नाम शुमार किए जाने की सुगबुगाहट के बीच चयनित 22 विभूतियों को लेकर प्राथमिक स्तर की तैयारियां चलती रहीं। अवार्डी को निमंत्रण पत्र भेजे जाने की भी शुरुआत हो गई है।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
चयनित विभूतियों को 20 से 22 मार्च तक राज्य अतिथि की तरह आवास, भोजन और स्थानीय यातायात की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इन्हें राजधानी के दो सर्वाधिक पॉश होटलों में ठहराया जाएगा। दोपहर से देर शाम तक चली गोपनीय बैठक में अधिकारियों ने इन हस्तियों के आने-जाने से लेकर ठहरने तक की व्यवस्था पर चर्चा की।

इन्हें मिलेगा यश भारती सम्मान
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव, मुंबई।
फिल्मकार सुधीर मिश्रा, अंधेरी वेस्ट मुंबई।
उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान, बांद्रा पश्चिम मुंबई।
विशाल भारद्वाज, अंधेरी वेस्ट मुंबई।

अनुराग कश्यप, जोगेश्वरी पश्चिम।
प्रो. अशोक चक्रधर, नई दिल्ली।
प्रो. नरेश त्रेहन, गुड़गांव।
अनुज कुमार चौधरी, नोएडा।
विज्ञापन

राजधानी की ये विभूतियां होंगी सम्मानित

- फोटो : अमर उजाला
सुरभि रंजन, विवेकखंड गोमतीनगर।
स्थवी अस्थाना, विरामखंड गोमतीनगर।
विजय सिंह चौहान, विकासखंड गोमतीनगर।

मेजर एके सिंह, एलडीए कॉलोनी।
अपर्णा कुमार, एसएन मार्ग लखनऊ।
कुमकुम आदर्श, रिवर बैंक कॉलोनी।

प्रो. कमला श्रीवास्तव, जानकीपुरम।
अरुणिमा सिन्हा, सरोजनीनगर।
इकबाल अहमद सिद्दीकी, अलीगंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें