फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने दी दंगों के आरोपी को 'वाई श्रेणी सुरक्षा'

Wed, 21 May 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने सपा से भाजपा में गए बृजभूषण शरण सिंह की सुरक्षा हटा ली तो, मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी संगीत सोम को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।
विज्ञापन


संगीत सोम दंगों के आरोपी थे जिन्हें अदालत के आदेश पर सुरक्षा प्रदान की गई थी, अब वह जेल से आ गए हैं तो उन्हें राज्य सरकार ने सुरक्षा देने की घोषण की है।

ऐसे ही पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से सुरक्षा हटा ली गई है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं भाजपा विधायक संगीत सोम को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


बृजभूषण शरण सिंह को एक्स श्रेणी, जबकि पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को जेड श्रेणी सुरक्षा हासिल थी।

सांसद को मिलती रहेगी सुरक्षा

राज्य सरकार ने बृजभूषण की एक्स श्रेणी सुरक्षा हटाते हुए यह आदेश दिए हैं कि उन्हें पदेन (सांसद को) जो सुरक्षा मिल रही है वह मिलती रहे।

ऐसे ही पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की जेड श्रेणी हटाते हुए यह आदेश दिए हैं कि उन्हें पदेन मिलने वाली सुरक्षा के अलावा जिला स्तर पर निशुल्क दो सुरक्षा कर्मी मुहैया कराए जाएं।

इन दो सुरक्षा कर्मियों के लिए जिला स्तरीय सुरक्षा समिति आदेश जारी करेगी। गौरतलब है कि रामवीर की सरकार ने पहले ही सुरक्षा कम कर दी थी, लेकिन वह इसके विरोध में अदालत चले गए थे।

अदालत के दखल पर राज्य सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा दी थी। लेकिन राज्य ने अब एक बार फिर पूर्व मंत्री को दी गई सुरक्षा हटा ली है।

दंगे से चर्चा में आए थे भाजपा विधायक

भाजपा विधायक संगीत सोम का मामला तो मुजफ्फरनगर दंगे के दौरान संगीत सोम खासी चर्चा में आ गए थे। उनके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज हुए थे। उस समय उन्हें अदालत के आदेश पर वाई श्रेणी सुरक्षा दी गई थी।

संगीत सोम को जेल जाना पड़ा था, जिससे उनकी सुरक्षा वापस कर ली गई थी। अब सरकार ने उन्हें एक बार फिर वाई श्रेणी सुरक्षा प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

हालांकि लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सरकार के इस आदेश के कई मायने लगाए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी कह रहे हैं कि यह आदेश पिछले दिनों हुई राज्य सुरक्षा समिति की बैठक में हुए फैसलों के क्रम में जारी किया गया है।
विज्ञापन

इस तरह होती है सुरक्षा

जेड श्रेणी सुरक्षा-दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी (पीएसओ) चौबीस घंटे के लिए दो शिफ्ट में। आवास पर दस सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों की गारद। दो हेड कांस्टेबिल व चार कांस्टेबिल का सशस्त्र स्कोर्ट दो शिफ्टों में और सादे कपड़ों में दो सशस्त्र वाचर।

वाई श्रेणी सुरक्षा-दो सशस्त्र पीएसओ, तीन शिफ्ट में। आवास पर एक हेड कांस्टेबिल व चार कांस्टेबिल की सशस्त्र गारद।

एक्स श्रेणी सुरक्षा-एक सशस्त्र सुरक्षाकर्मी, दिन में दो शिफ्टों में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें