गैंगरेप के आरोपों में घिरे कैबिनेट मंत्री नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को प्रदेश सरकार ने ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा लौटा दी है। याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को गृह विभाग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में यह जानकारी दी।
सपा की घरेलू कलह के दौरान गायत्री प्रजापति से वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इस पर प्रजापति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।
हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में प्रजापति के खिलाफ सामूहिक दुराचार के आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।
याचिका में गायत्री प्रजापति ने उन्हें मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटाने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया था।