फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी मंत्री गायत्री को सरकार ने फिर दी वाई श्रेणी की सुरक्षा

Tue, 21 Feb 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपों में घिरे कैबिनेट मंत्री नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति को प्रदेश सरकार ने ‘वाई श्रेणी’ की सुरक्षा लौटा दी है। याचिका की सुनवाई के दौरान सोमवार को गृह विभाग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


सपा की घरेलू कलह के दौरान गायत्री प्रजापति से वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। इस पर प्रजापति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

हाल ही सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक आदेश में प्रजापति के खिलाफ सामूहिक दुराचार के आरोपों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

याचिका में गायत्री प्रजापति ने उन्हें मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा लौटाने के लिए निर्देश जारी करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया था।
विज्ञापन

'यलो बुक' के अनुसार दी गई सुरक्षा

इसके अनुसार उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवा दी गई है। एसपी अमेठी से कहा गया है कि ‘यलो बुक’ में निर्धारित मानकों के अनुसार वाई-श्रेणी की सुरक्षा गायत्री प्रजापति को दी जाए। इन मानकों के अनुसार उन्हें तीन गनर और तीन शैडो दिए जा रहे हैं।

वहीं एक से चार गार्ड उनके आवास पर सुरक्षा के लिए अलग-अलग समय लगाए जा रहे हैं। जस्टिस श्रीनारायण शुक्ला ने कहा कि चूंकि याची की मांग पूरी कर दी गई है, ऐसे में याचिका रद्द की जाती है।

सफाई दी और रो पड़े
सीएम के पहुंचने से पहले गायत्री प्रजापति मंच पर पहुंचे। खुद पर गैंगरेप का केस दर्ज होने और पॉक्सो एक्ट में जबरदस्ती फंसने की सफाई देते हुए रो पड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें