फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुसाइड नोट में माता-पिता, पति को सॉरी लिखकर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुसाइड नोट में माता-पिता और पति को सॉरी लिखकर गोमतीनगर विस्तार निवासी कलई (27) ने बृहस्पतिवार को फंदा लगा लिया। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के मदुरई निवासी श्रवण लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार स्थित सुलभ आवास में किराये पर रहते हैं। निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में इंजीनियर श्रवण ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने पत्नी कलई को लखनऊ बुलाया था। वह काफी समय से बीमार थी। बृहस्पतिवार तड़के चार बजे वह ड्यूटी के लिए निकल गए। शाम को घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर आए तो कलई पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली।
आननफानन उन्होंने पत्नी को उतारा। उन्होंने पाया कि पत्नी की सांसें चल रही थीं। वह पड़ोसियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण ने घटना की जानकारी गोमतीनगर विस्तार थाने में दी। थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है। इसमें कलई ने खुदकुशी का कारण बीमारी से परेशान होना लिखा है। उसने पति की सेवा नहीं कर पाने के कारण माफी भी मांगी है। घटना की जानकारी कलई के मायके वालों को दी गई है। अगर वे कोई शिकायत करते हैं तो जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें