बख्शी का तालाब। चंद्रिका देवी रोड पर भवानीपुर गांव के पास दो घरों से चोर जेवर और नकदी साफ कर गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये बताई गई है।
कठवारा निवासी मनीष सिंह ने बताया कि उनके जीजा आदित्य सिंह भवानीपुर गांव में रहते हैं। वह ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए है। चोर उनके घर से सवा लाख रुपये और चार लाख के गहने ले गए। घर पर लगे कैमरे में दो चोर नजर आए हैं। आदित्य के पड़ोसी राजदीप सिंह के मकान से भी चोर नकदी और गहने ले गए। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर एफआईआर दर्ज की जाएगी।