फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहली बार लेखक नवाब मसूद अब्दुल्लाह को मिलेगा अवध सम्मान

विज्ञापन
हुसैनाबाद स्थित शीश महल, नवाब मीर अब्दुल्लाह कंपाउंड में प्रेसवार्ता हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय नारी सम्मान एवं बाल विकास संस्थान की ओर से 13 जनवरी को ‘आखिरी ताजदार’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इस अवसर पर पहली बार नाटक के लेखक नवाब मसूद अब्दुल्लाह को ‘अवध सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान संस्कृति के क्षेत्र में 40 वर्षों के योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में शनिवार को हुसैनाबाद स्थित शीश महल, नवाब मीर अब्दुल्लाह कंपाउंड में प्रेसवार्ता हुई। संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि ‘आखिरी ताजदार’ नाटक अवध के अंतिम ताजदार नवाब वाजिद अली शाह पर आधारित है। नाटक का निर्देशन नवाब मसूद अब्दुल्लाह करेंगे। सह-निर्देशक संजय त्रिपाठी होंगे। नाटक का मंचन संगीत नाटक अकादमी में शाम छह बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। इस दौरान महासचिव सभ्यता भारती, कार्यक्रम प्रभारी प्रेमशंकर भारती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें