लखनऊ। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। ऐसे में जनगणना फॉर्म भरते समय धर्म के कॉलम में इस्लाम और मातृभाषा के कॉलम में उर्दू दर्ज करें। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 21 मई तक स्व-गणना के तहत परिवार का मुखिया ऑनलाइन पोर्टल पर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकता है।
फॉर्म में सवालों की सही जानकारी देना जरूरी है। कोई दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने मस्जिदों के इमामों से जुमे के खुत्बे में लोगों को जनगणना के प्रति जागरूक करने की भी अपील की। उन्होंने बताया कि जनता की सुविधा के लिए इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ईदगाह ऐशबाग में हेल्प डेस्क बनाई गई है। जहां सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक फोन नंबर: 7905381076, 7335509779 व 9580112032 पर संपर्क किया जा सकता है।