फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां कालरात्रि का किया पूजन

विज्ञापन
महासप्तमी पर हुआ पूजन।
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्थित मठ श्री बड़ी कालीजी मंदिर में बुधवार को मां के सातवें स्वरूप की पूजा हुई। विवेकानंद गिरि महाराज ने बताया की मां कालरात्रि से काल को दूर करने की प्रार्थना की गई। मां का दर्शन करने भारी संख्या में भक्त पहुंचे।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि अष्टमी पर अष्टधातु से बनी 2500 वर्ष पुरानी अर्धनारीश्वर मूर्ति भक्तों के दर्शन के लिए तिजोरी से निकाली जाएगी। भक्त अष्टमी और नवमी को अर्धनारीश्वर के दर्शन कर सकेंगे। वर्ष में सिर्फ चार दिन ही भक्तों को यह अवसर मिलता है। अष्टमी की सुबह 9 बजे रुद्राभिषेक के बाद कपाट खोले जाएंगे। मां के दर्शन से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। नवमी के रात्रि भोग, आरती के बाद मूर्ति को विस्थापित कर मंदिर में अगले नवरात्र के लिए रख दिया जाएगा। ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी व महाकालेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को मां काली के अर्धनारीश्वर स्वरूप की पूजा की गई। पं. गंगाधर पुनेठा के साथ भक्तों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर में सुबह छह बजे से ही दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा। मंदिर को फूलों से सजाया गया। शाम को भजन संध्या में भक्तों ने हे नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम ओ शेरोंवाली..., रुचि रुचि भोग लगाइ गइ रे, मोरी अम्बे भवानी जैसे गीतों से मां को रिझाया। महाआरती के बाद प्रसाद बांटा गया। मंजुलता शुक्ला, सुमन मिश्रा, कंचन सेठ, वंदना टंडन, महीप, राज नारायण मौजूद रहे।

महासप्तमी पर हुआ पूजन।

महासप्तमी पर हुआ पूजन।

महासप्तमी पर हुआ पूजन।

महासप्तमी पर हुआ पूजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें