फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना दूर भगाने को रामनगरी में हुआ हवन-पूजन, तपस्वी छावनी और राम की पैड़ी पर संतों ने दी आहुति

Tue, 17 Mar 2020 03:17 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना दूर भगाने को लेकर एक तरफ जहां शासन-प्रशासन जागरूकता कार्यक्रम कर रहा है वहीं राम की नगरी अयोध्या में अनुष्ठान का दौर भी शुरू हो गया। सोमवार को रामनगरी के संतों ने कोरोना वायरस को पूर्ण रूप से समाप्त करने की कामना से हवन-पूजन किया। तपस्वी छावनी पर महंत परमहंस दास के नेतृत्व में हवन किया गया, जबकि राम की पैड़ी पर रामादल कार्यालय पर पंडित कल्किराम द्वारा हवन पूजन कर कोरोना वायरस के खात्मे की कामना की गई।

विज्ञापन


रामकी पैड़ी पर पंडित कल्किराम द्वारा हवन पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि राम कृपां नासहिं सब रोगा, जो एहि भांति बनै संजोगा...। 
राम की कृपा से सभी प्रकार के रोग दूर भाग जाते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वकल्याण की भावना से विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस को जड़ से समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच का नेतृत्व कर रहे हैं। 

कोरोना के विरुद्ध मोदी के प्रयासों की सफलता एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए विगत पांच मार्च से ही सनातन धर्मग्रंथों के मतों के अनुसार, दिव्य अमोघ रोग नाशक, आयु वर्धन, मृत संजीवनी महामृत्युंजय महायज्ञ का धार्मिक अनुसंधान,महानुष्ठान संचालित है। इसी क्रम में सोमवार की शाम पूरे विधि-विधान पूर्वक वैदिक मंत्रो उच्चारण के मध्य हवन पूजन कर कोरोना के खात्मे की कामना की गई। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार से रामादल द्वारा पंपलेट बांटकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को नि:शुल्क फेस मॉस्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं तपस्वी छावनी में भी राम मंत्रों से यज्ञकुंड में संतों ने आहुति डालकर कोरोना वायरस के नाश की कामना की। 

महंत परमहंस दास ने कहा, कि कोरोना को महामारी घोषित किया जा चुका है, अब धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से भी कोरोना को जड़ से खत्म करने का अभियान शुरू कर दिया गया है। अयोध्या में रामनवमी मेला आ रहा है, मेले में लाखों श्रद्धालु अयोध्या आएंगे। 

कोरोना वायरस उन्हें प्रभावित न कर सके, इसके लिए रामनाम का जाप कर राम मंत्रों से यज्ञकुंड में आहुति दी गई। कोरोना भगाने के लिए सफाई की जरूरत है, बाहर की सफाई साबुन आदि से होती है वहीं आन्तरिक सफाई अमोघ राम नाम से होती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें