गोंडा नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को एमडीएम में बनाई गई दाल में कीड़ा निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। बच्चों की शिकायत पर जब विद्यालय के अनुदेशक ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी तो वे अनुदेशक पर ही भड़क गई।
उन्होंने पोते के साथ मिलकर अनुदेशक को पीट दिया। इससे नाराज बच्चों ने खाना फेंक दिया। जानकारी पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीएसए संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ नवाबगंज को निर्देशित किया गया है।
100 नंबर डायल कर बुलाई पुलिस
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को मिड डे मील में दाल चावल बनवाया गया था। बच्चे जब खाने के लिए बैठे तो उन्हें दाल में कीड़े दिखे। इस पर छात्र कृष्ण कुमार, विजय, पूनम, पूजा, शीतल, प्रदीप, संदीप, अजय, दिनेश, विष्णु, प्रिया आदि ने इसकी शिकायत अनुदेशक राहुल यादव से की।
राहुल ने रसोई में जाकर दाल की गुणवत्ता देखी तो वह काफी घटिया निकली। इसकी जानकारी राहुल ने प्रधानाध्यापिका बीना श्रीवास्तव को दी तो वह भड़क उठी। उन्होंने राहुल को डपट दिया। राहुल ने जब इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापिका ने अपने घर से अपने पोते को बुला लिया दोनों ने अनुदेशक को पीट दिया। मौके पर पहुंचे अभिभावक ने एतराज जताया तो प्रधानाध्यापिका ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली और अनुदेशक को पकड़वा दिया।