फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ्फ! गोंडा में मिड डे मील में बच्चों को दी जा रही है ऐसी दाल

Wed, 02 Aug 2017 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
विज्ञापन
कीड़े वाली दाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा नवाबगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को एमडीएम में बनाई गई दाल में कीड़ा निकलने से हंगामा खड़ा हो गया। बच्चों की शिकायत पर जब विद्यालय के अनुदेशक ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी तो वे अनुदेशक पर ही भड़क गई।
विज्ञापन


उन्होंने पोते के साथ मिलकर अनुदेशक को पीट दिया। इससे नाराज बच्चों ने खाना फेंक दिया। जानकारी पर अभिभावक भी स्कूल पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीएसए संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच के लिए बीईओ नवाबगंज को निर्देशित किया गया है।

 
विज्ञापन

100 नंबर डायल कर बुलाई पुल‌िस

डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
नवाबगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय परसापुर में मंगलवार को मिड डे मील में दाल चावल बनवाया गया था। बच्चे जब खाने के लिए बैठे तो उन्हें दाल में कीड़े दिखे। इस पर छात्र कृष्ण कुमार, विजय, पूनम, पूजा, शीतल, प्रदीप, संदीप, अजय, दिनेश, विष्णु, प्रिया आदि ने इसकी शिकायत अनुदेशक राहुल यादव से की।

राहुल ने रसोई में जाकर दाल की गुणवत्ता देखी तो वह काफी घटिया निकली। इसकी जानकारी राहुल ने प्रधानाध्यापिका बीना श्रीवास्तव को दी तो वह भड़क उठी। उन्होंने राहुल को डपट दिया। राहुल ने जब इसका विरोध किया तो प्रधानाध्यापिका ने अपने घर से अपने पोते को बुला लिया दोनों ने अनुदेशक को पीट दिया।  मौके पर पहुंचे अभिभावक  ने एतराज जताया तो प्रधानाध्यापिका ने 100 नंबर डायल कर पुलिस बुला ली और अनुदेशक को पकड़वा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें