20 रुपये की कीमत से लेकर 8 लाख 40 हजार रुपये की कीमत के आकर्षक शिल्पों
से भरी प्रदर्शनी की शुरुआत शुक्रवार से अलीगंज के राष्ट्रीय ललित कला
केन्द्र में शुरू हुई।
तलिमनाडु हथकरघा विकास निगम की ओर से 15 अक्तूबर तक
चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल्स के डिप्टी
डायरेक्टर बी सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में लकड़ी, पंचधातु की कलाकृतियों के
अलावा पारंपरिक ज्वैलरी, वस्त्रों को भी पहले दिन लोगों ने पसंद किया।
8
लाख 40 हजार कीमत की लगभग 6 फुट ऊंची कांसे की बनी नटराज की प्रतिमा को लोग
एकटक देखते रहे।