फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ स्टूडेंट्स ने लोगों को दिए कानूनी परामर्श

Thu, 23 Jan 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की विधिक सहायता एवं सामाजिक जागरूकता समिति की ओर से प्रसाद अस्पताल, बंथरा में विधिक सहायता एवं सामाजिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश करीब 300 ग्रामीणों ने निशुल्क कानूनी परामर्श लिया। अधिकतर मामले संपत्ति विवाद व पारिवारिक कलह के थे। लोहिया यूनिवर्सिटी जल्द ही अपने कैंपस में विधिक सहायता क्लीनिक स्थापित करेगी।
यहां आए ग्रामीण राम प्रसाद ने कहा कि उन्हें संपत्ति विवाद में अभी तक न्याय नहीं मिल पा रहा है।

ऐसे में स्टूडेंट्स ने उनकी पूरी केस स्ट्डी पढ़ी और उन्हें कई बिन्दु बताए, जिस पर वे इस केस को जीत सकते हैं। स्टूडेंट्स ने उन्हें मध्यस्थता के माध्यम से भी अपना विवाद हल करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामकली ने कहा कि पति उन्हें मारता है। यहां उन्हें भरोसा दिलाया कि वे उन्हें पूरा कानूनी सहयोग देंगे और उनके केस पर पूरी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें