फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी योजनाओं में अधूरे काम खत्म करेगा एलडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
2022 में एलडीए किसी पुरानी योजना में विकास कार्य नहीं कराएगा
विज्ञापन

एलडीए अपनी पुरानी योजनाओं में अधूरे पड़े कामों को 31 दिसंबर तक पूरा करेगा। 2022 में एलडीए किसी पुरानी योजना में विकास कार्य नहीं कराएगा। एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने इसके लिए अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी है, जिससे युद्धस्तर पर कामों को खत्म कराया जा सके।
वीसी का कहना है कि सालों पहले शुरू हुई योजनाओं में अभी तक एलडीए काम करा रहा है। इन योजनाओं में 10 साल पहले ही काम खत्म हो जाने चाहिए थे। गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार जहां दो दशक पुरानी योजनाएं हैं। वहीं बसंतकुंज को 35 साल पहले शुरू किया गया था। एलडीए अगर पुरानी योजनाओं में ही उलझा रहेगा तो नई योजनाओं पर काम कब शुरू होगा। ऐसे में यह तय किया गया है कि एलडीए अपनी पुरानी योजनाओं में काम इसी साल खत्म करे। इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

छह साल से अधिक देरी, फिर भी चालू काम
वीसी का यह कदम उठाया जाना इसलिए भी अहम है क्योंकि, एलडीए केवल कॉलोनियों में ही नहीं अपार्टमेंट के काम भी सालों बीत जाने के बाद भी करवा रहा है। पंचशील, सृष्टि, स्मृति, पारिजात जैसे अपार्टमेंट में छह साल तक की देरी हो चुकी है। इसके बाद भी यहां अब भी काम चालू है। इससे आवंटियों को भी दिक्कत होती है। अधिकांश जगह एलडीए कब्जे भी देना शुरू कर चुका है। अब एक तरफ जहां आवंटी अपने परिवार सहित रहना शुरू कर दिए हैं। वहीं एलडीए के ठेकेदार वहां अधूरे कामों को पूरा करने के लिए निर्माण या फिनिशिंग के काम करा रहे हैं। इससे असुरक्षा का मुद्दा भी खड़ा होता है।
70 हजार से अधिक परिवारों की खत्म होगी मुसीबत
एलडीए अभी गोमतीनगर के अपार्टमेंट के अलावा गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम विस्तार, कुर्सी रोड योजना, मानसरोवर योजना, बसंतकुंज योजनाओं में काम करा रहा है। ये सभी योजनाएं 10 साल या इससे भी पुरानी हैं। इन योजनाओं में अगर एलडीए काम खत्म कर दे तो करीब 70 हजार परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा। वहीं एलडीए को भी यहां रखरखाव पर होने वाले खर्च से राहत मिलेगी। इन योजनाओं में फंसे अधिकारी-इंजीनियरों से नई योजनाओं में काम भी कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

न्यूनतम समय में पूरा कराएंगे काम
सभी अधिकारी व इंजीनियरों को स्पष्ट आदेश कर दिया गया है कि पुरानी योजनाओं में काम खत्म किया जाए। हमारा लक्ष्य है कि एलडीए अगले साल किसी पुरानी योजना में काम नहीं करे। विकसित कॉलोनियों को नगर निगम को हैंडओवर भी किया जाएगा। सभी अधूरे काम न्यूनतम समय में पूरे कराए जाएंगे। रिक्त फ्लैटों को भी बेचने के लिए कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। इनके बिकने तक नए फ्लैटों का निर्माण भी नहीं कराया जाएगा।
- अभिषेक प्रकाश, वीसी, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें