फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक को ध्यान में रखकर होगा मेट्रो का निर्माण

Wed, 09 Oct 2013 02:37 AM IST
ऋषि मिश्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो रूट निर्माण के दौरान होने वाले सिविल वर्क से पब्लिक को कम से कम परेशानी हो, इसका बखूबी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


23 किलोमीटर लंबे रूट पर निर्माण की नियोजित कार्ययोजना बनाई गई है। करीब तीन साल तक चलने वाले काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

काम दिसंबर से शुरू होने की संभावना है। सबसे पहले मेट्रो डिपो और अमौसी से आलमबाग रूट पर काम शुरू होगा। प्रत्येक खंड का काम पूरा होने में करीब 18 महीने का समय लगेगा।

कंपनी निर्माण के बाद सबसे पहले सिविल वर्क शुरू होंगे। मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों को निर्माण के दौरान जो परेशानियां होंगी, उसमें सहयोग की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि पब्लिक को अधिक दिक्कत न हो, इसलिए काम को तीन खंड (स्ट्रेच) में बांट कर किया जाएगा। दिक्कतें सिविल वर्क में ही ज्यादा होंगी। जरूरी है कि इस काम को टुकड़ों में बांट कर किया जाए।

तीन साल के भीतर पूरे रूट पर काम खत्म करने का लक्ष्य है, इसलिए 23 किमी के रूट को तीन टुकड़ों में बांटेंगे और इसी आधार पर काम शुरू किया जाएगा।

प्रत्येक खंड का सिविल वर्क पूरा होने में करीब 18 महीने का समय लगेगा। ऐसे में काम खत्म करने में 36 महीने का समय खर्च किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें