फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ठप किया सीवर सफाई का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीवर सफाई का काम करने वाली निजी कपंनी शुएज इंडिया के कर्मचारी वेतन न मिलने से दो सप्ताह से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

इससे कई इलाकों में सीवर चोक और गंदे पानी की आपूर्ति की समस्या पैदा हो गई है। शिकायतों के बावजूद जलकल विभाग उदासीन बना है।
मौलवीगंज वार्ड के भाजपा पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी कह रहे हैं, उन्हें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में वे काम नहीं करेंगे।
वार्ड में कई जगह सीवर चोक होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित है। हजरतगंज वार्ड पार्षद नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सीवर सफाई का काम ठप होने से होली के मौके पर समस्या गहरा गई है।
सीवर के कारण आ रहा गंदा पानी
राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में मिनी स्टेडियम के पास पूरे इलाके में सीवर चोक है। स्थानीय निवासी व नगर निगम कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष मो. अकील कहना है कि इससे पेयजल आपूर्ति भी दूषित हो गई है। तीन दिन से परिवार नहा भी नहीं पाया हैं और चार दिन से कपड़े वॉशिंग मशीन में पड़े हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है।
विज्ञापन

आज कंपनी दे देगी वेतन
महाप्रबंधक जलकल एसके वर्मा ने बताया कि शुएज इंडिया के जिम्मेदारों से बात हुई है। उनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार को कर्मचारियों को एक महीने का वेतन दे देंगे। इसके बाद उम्मीद है कि कर्मचारी काम पर आ जाएंगे।
विज्ञापन

पांच महीने से नहीं हुआ भुगतान
निदेशक शुएज इंडिया, राजेश मठपाल ने बताया कि पांच महीने से शासन से भुगतान नहीं होने के कारण आर्थिक संकट है। इस वजह से कर्मचारियों को वेतन देने में समस्या हो रही है। प्रयास किया जा रहा है कि शासन से जल्द भुगतान हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें