फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिशन 2024 के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली में भी कमल खिलाने के लिए लोगों को बताएं मोदी सरकार की योजनाएं
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा सभी के प्रयास से ही चुनाव में आएंगे अच्छे परिणाम
फोटो-8
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊंचाहार (रायबरेली)। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृहस्पतिवार को एनटीपीसी परियोजना के गोमती भवन में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मिशन 2024 की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रायबरेली संसदीय सीट से कमल खिलाने के लिए घर-घर जाकर मोदी सरकार की योजनाओं को बताएं। योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास करें।
केंद्रीय मंत्री ने परियोजना के डीएवी पब्लिक स्कूल में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविर में भी शिरकत की। दरअसल, परियोजना में 19 मई से बालिका सशक्तिकरण के लिए प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है, जिसमें 10 से 12 वर्ष की 114 बालिकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बुधवार की शाम परियोजना पहुंची केंद्रीय मंत्री ने रात्रि विश्राम व सुबह कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद प्रशिक्षण शिविर पहुंची। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहीं बालिकाओं से संवाद किया। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षा, आर्ट एंड क्राफ्ट, गीत, संगीत, नृत्य, चित्रकला, पेंटिंग व आत्मरक्षा के लिए मिलने वाले ज्ञान की परख की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीवन में शिक्षा व कौशल का बहुत महत्व है। ग्रामीण परिवेश में छिपी नन्ही प्रतिभाओं के कौशल को शिविर में निखारा जा रहा है। इस तरह के कार्यक्रम का लाभ लेकर लोग अपने बच्चों व अपना विकास कर देश सेवा करें। उन्होंने एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान की सराहना की। परियोजना के कार्यकारी निदेशक अभय कुमार समैयार व प्रियदर्शिनी महिला क्लब की अध्यक्ष मनीषा समैयार ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विवेक विक्रम सिंह, अभिलाषचंद्र कौशल, ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें