फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा

Thu, 01 Jun 2023 05:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में 10 दिन पहले संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव के मामले में पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के भाई ने तहरीर देकर दहेज हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे खजुरी गांव की रहने वाली नीलम (30) पत्नी श्याम गिरी का 22 मई को संदिग्ध हालात में शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के भाई सागर गिरी निवासी कदई थाना नवाबगंज जिला प्रतापगढ़ ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था।
उसका आरोप है कि दहेज के लिए बहन को आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या कर दी। एसओ शरद कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति श्याम गिरी, ससुर शिवराम, सास सियावती, ननद नेहा, देवर सुशील, देवरानी गायत्री पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें