फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बोरे में बंद मिला श्रमिक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। मंगलवार सुबह बंथरा इलाके में काकोरी के इब्राहिमगंज निवासी सुखमी लाल रावत (43) का शव बोरे में पड़ा मिला। भतीजे राजीव ने चाची व एक युवक पर उनकी हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के अनुसार, नारायणपुर-फतेहगंज रोड पर अमावां जंगल में पुलिया के नीचे शव मिला। सुखमी लाल का मुंह काले कपड़े से बंधा था और शव सड़ चुका था। फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। जेब में भतीजे राजीव का मोबाइल नंबर मिला। राजीव ने फोटो देखकर अपने चाचा के शव की शिनाख्त की।
भतीजे राजीव ने अपनी चाची चांदनी और एक युवक पर चाचा की हत्या का आरोप लगाया है। राजीव के अनुसार, करीब सात साल पहले युवक सुखमी लाल की पत्नी चांदनी और बच्चों के साथ रहने लगा था। सुखमी लाल ढाई माह पहले घर से निकले थे और लुधियाना में मजदूरी कर रहे थे, फिर दिल्ली गए थे। चार नवंबर को दोस्तों ने दिल्ली से लखनऊ के लिए ट्रेन में बैठाया था, पर घर नहीं पहुंचे थे। इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें