फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्ते के पेशाब करने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। जानकीपुरम के सेक्टर-एफ स्थित रानीखेड़ा गांव में पालतू कुत्ते के पेशाब करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रियांशु राजपूत पर भी लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया। मामले में दोनों पक्षों के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचे युवक ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सेक्टर-एफ निवासी विजय कुमार पांडेय के मुताबिक, आठ नवंबर की रात करीब 8:45 बजे वह दिवाली पर पटाखे जला रहे थे। तेज आवाज से उनका कुत्ता रॉकी डरकर भाग गया और जीवा कुमार के घर के बाहर पेशाब कर दिया। आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर बेटी से गाली-गलौज की। बेटी के फोन पर वह पिता के साथ पहुंचे तो पंकज लोधी की पत्नी दुलारी, लता देवी, शिवकुमार और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें और उनके पिता को घायल कर दिया।
वहीं, पंकज लोधी ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर हैप्पी, नरेंद्र कुमार पांडेय और उनके साथियों ने दुलारी, लता देवी व शिवकुमार से मारपीट की। प्रियांशु राजपूत के मुताबिक, रात 9:30 बजे विवाद शांत कराने पहुंचे तो हैप्पी और उनके पिता ने लोहे की रॉड से हमला कर उनका हाथ तोड़ दिया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें