फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बढ़ते साइबर अपराध और उससे बचाव के लिए साइबर क्राइम सेल और प्रयास एनजीओ की कोऑर्डिनेटर अनुषांगी खेमका ने शनिवार को सेंट मैरी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को जागरूक किया। साइबर सेल के मुख्य आरक्षी गौरव शुक्ला ने विद्यार्थियों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और अन्य गोपनीय जानकारियों को अपलोड नहीं करना चाहिए। साथ ही प्रोफाइल को लॉक करना भी जरूरी है। अनजान व्यक्ति से मिलने वाले संदेशों एवं लिंक को नहीं खोलना चाहिए। ऑनलाइन गेम के जरिये फोन हैक करने वाले मालवेयर व एपीके फाइल्स के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया। इसी के साथ साइबर हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी गई। संस्था द्वारा बच्चों को साइबर अपराध और साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सेंट मैरी इंटर कॉलेज के डायरेक्टर गौरव, स्कूल के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें