फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीसरी मंजिल से गिरकर श्रमिक की मौत

Tue, 06 Oct 2026 03:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। टेढ़ी पुलिया निवासी आदित्य मिश्रा (36) की रविवार रात त्रिवेणीनगर में तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह करीब एक साल से एक महिला के साथ किराये के कमरे में रह रहे थे। दोनों सहमति संबंध में थे।
विज्ञापन

आदित्य के पिता संतोष मिश्रा ने बताया कि उनकी बहू सारिका की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। सारिका और आदित्य की एक बेटी पीहू है। आदित्य सीतापुर रोड स्थित मंडी में मजदूरी करते थे। इसी दौरान उनकी एक महिला से जान-पहचान हुई, जिसके बाद दोनों त्रिवेणीनगर में साथ रहने लगे।
महिला दूसरे लोगों के घरों में घरेलू काम करती है। रविवार रात उसने परिजनों को बताया कि आदित्य अचानक तीसरी मंजिल से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बलरामपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आदित्य की मौत के बाद उनकी बेटी पीहू की जिम्मेदारी अब उनके ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि संतोष मिश्रा ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें