फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कटाई के समय श्रमिक पर गिरी डाल, दबकर मौत

Wed, 09 Sep 2026 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अनूप की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के दोना गांव के पास मंगलवार शाम चार बजे आम के पेड़ की कटाई के दौरान भारी डाल गिरने से शाहपुर गांव निवासी श्रमिक अनूप कुमार रावत (30) की मौत हो गई। परिजनों ने काम करा रहे पांच ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एलडीए की वरुण विहार योजना के तहत जलियामऊ और नकटौरा के बीच सड़क निर्माण का काम प्रस्तावित है। इसके दायरे में आने वाली बाग में पेड़ों की कटान की जा रही थी। अनूप के भाई नंदन रावत ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव से 30 से अधिक मजदूर आम के बाग में काम करने गए थे। आरोप है कि काम करा रहे पांच ठेकेदारों की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। एसीपी शकील अहमद ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अनूप के परिवार में पत्नी रेखा और इकलौता बेटा कार्तिक हैं। अनूप के भाई नंदन का दावा है कि बाग में करीब 12 हरे पेड़ काटे गए हैं। उन्होंने अन्य कार्यों में भी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया है।

अनूप की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

अनूप की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

अनूप की मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें