फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाड़ी हटाने के विवाद में श्रमिक को पीटा, फिर कार में मारी टक्कर

Wed, 25 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। महमूदनगर मजरे के नेजाभारी गांव में रास्ते से कार हटाने के विवाद में तीन युवकों पर एक श्रमिक की पिटाई और उसकी कार में जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगा है। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रमिक की कार करीब 200 मीटर तक घिसटती हुई खंभे से जा टकराई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

नेजाभारी निवासी पंकज दुबग्गा मंडी की एक दुकान पर श्रमिक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे वह पत्नी सुशीला, मां पुष्पा और दो माह के बेटे के साथ जेहटा में बरात से घर लौट रहे थे। गांव में दीपक कुमार, उसके भाई सोनू और साथी चमन ने सड़क पर कार खड़ी कर रखी थी। हॉर्न बजाकर कार हटाने के लिए कहने पर तीनों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद वह परिवार के साथ महमूदनगर के ग्राम प्रधान के पास शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि वहां तीनों ने तेज रफ्तार कार से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के लोगों को हल्की चोटें आईं। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने घटना का सीसीटीवी फुटेज होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें