फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीआर्क छात्रा की आत्महत्या के मामले में प्रेमी के खिलाफ एफआईआर

Wed, 25 Nov 2026 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिनहट। अशरफ विहार कॉलोनी स्थित शक्ति अपार्टमेंट में किराये पर रह रही बीबीडी यूनिवर्सिटी की बीआर्क छात्रा शिवानी मिश्रा (22) की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी सत्यम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज की गई है। शिवानी के पिता विद्यासागर मिश्रा ने सोमवार को चिनहट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह प्रयागराज के नवाबगंज स्थित लेदहाबरा के निवासी हैं।
विज्ञापन

चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, शिवानी बलिया निवासी महिमा और प्रयागराज निवासी रिया के साथ फ्लैट नंबर 205 में रहती थीं। 18 नवंबर की रात करीब आठ बजे रिया नौकरी से लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने अपार्टमेंट के गार्ड की मदद से सीढ़ियों की ओर खुलने वाला दूसरा दरवाजा खुलवाया। अंदर पहुंचने पर शिवानी जमीन पर पड़ी मिलीं। रिया ने अपने परिचित अभिषेक चौधरी को सूचना दी। इसके बाद शिवानी को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमरे में रखी डायरी में 30 अक्तूबर की तारीख का एक पुराना सुसाइड नोट भी मिला था। नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया था।
पिता ने पहले लगाया था हत्या का आरोप
शिवानी के पिता ने शुरुआत में हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। बाद में उन्होंने प्रेमी सत्यम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पिता का आरोप है कि परिजनों से बातचीत और छानबीन में पता चला कि सत्यम उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बनाता था। इन्कार करने पर उससे झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर शिवानी ने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के तहत शिवानी और सत्यम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें