फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन सही करने का काम चालू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार से सीटी स्कैन मशीन सही करने का काम चालू हुआ है। वहीं, 20 दिन से खराब ऑक्सीजन प्लांट को कंपनी अभी तक ठीक नहीं कर सकी है। अस्पताल में दूसरे प्लांट व जंबों सिलेंडर से ऑक्सीजन की आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन




सरकारी अस्पतालों में उपकरणों की मरम्मत का काम सायरेक्स कंपनी के पास है। बलरामपुर अस्पताल में 15 अगस्त से पहले सीटी स्कैन मशीन खराब हुई थी। तबसे इंजीनियर पार्ट्स न मिलने की बात कहकर टाल रहे थे। इस दौरान 800 से अधिक मरीजों को सीटी स्कैन के लिए निजी केंद्र या दूसरे सरकारी केंद्र जाना पड़ा है। निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण का कहना है कि एक-दो दिन में मशीन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें