फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिडिल पोल लगाने का काम अधूरा

Sat, 27 Jun 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खेत में झूलते तार।
विज्ञापन
नगराम। समेसी उपकेंद्र के बहरौली फीडर से निकली बजगिहा-मुकुंदखेड़ा हाईटेंशन लाइन पर मिडिल पोल लगाने का काम अधूरा है। आरडीएसएस योजना के तहत यह काम होना था। कई जगहों पर बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा है।
विज्ञापन

लेसा के मोहनलालगंज खंड की 11 केवी लाइन खेतों से गुजरती है। गेहूं और धान की कटाई के दौरान कृषि मशीनों के तारों से संपर्क का डर है। मुकुंदखेड़ा निवासी रामनिवास यादव, मलखान सिंह, बच्चूलाल, अखिलेश सिंह व बजगिहा के सुंदर बाबा सहित कई किसानों ने बताया कि विभाग ने गत वर्ष काम शुरू किया था। धान की नर्सरी के कारण एजेंसी काम अधूरा छोड़ गई।
अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि यह लाइन वर्ष 1974 में बनी थी। तब खंभे 90-100 मीटर की दूरी पर थे। अब उन्हें 40-45 मीटर पर लगाना है। एजेंसी को शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

खेत में झूलते तार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें