फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिवाली से पहले छह हजार स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
नगर निगम ने लगवाईं स्ट्रीट लाइटें।
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली से पहले शहर में करीब 6,000 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया है। नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग का दावा है कि पिछले दो दिन में 1000 लाइटें लग चुकी हैं और बाकी लाइटें भी चार से पांच दिन में लग जाएंगी। शहर में स्ट्रीट लाइटों की बदहाली के मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद अब लाइटों को लगने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

बीते माह नगर निगम कार्यकारिणी और सदन की बैठक में हर वार्ड में 50 नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास हुआ था, जिसमें 25 लाइटें दशहरा- दिवाली से पहले और इतनी ही बाद में लगाने को कहा गया था, मगर जिसमें देरी हो रही थी। यह मुद्दा उठा तो अब लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है।
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि हर वार्ड में कुल 50 लाइटें लगानी है। इन्हें दिवाली से पहले ही लगा दिया जाएगा। लाइटें कहां पर लगाई जानी हैं, उसके लिए स्थान पार्षद तय कर रहे हैं, ताकि जहां पर जरूरत हैं, वहां पर लाइटें लग जाएं।
विज्ञापन

ठेकेदार को ही लगवाने का जिम्मा
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि लाइटें लगाने में कम समय लगे, इसके लिए इस बार लाइटों की आपूर्ति करने वाले को ही उन्हें लगाने का काम भी दिया गया है। ऐसे में आपूर्ति और फिटिंग दोनों की जिम्मेदारी ठेकेदार की है। जिस पोल पर लाइटें लग रही हैं, उसकी जीपीएस फोटो भी लाइट लगने से पहले और उसके बाद ली जा रही है। पार्षद से संस्तुति रिपोर्ट भी ठेकेदार को देनी होगी। पहले आपूर्ति ली जाती थी फिर कर्मचारी लगाने जाते थे। ऐसे में समय लगता था, क्योंकि अब कर्मचारी भी कम हैं।
Iदिवाली से पहले हर वार्ड में 50-50 स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। करीब एक हजार लाइटें लग गई हैं। बाकी भी चार से पांच दिन में लग जाएंगी।I
विज्ञापन

I- ललित कुमार, अपर नगर आयुक्तI

नगर निगम ने लगवाईं स्ट्रीट लाइटें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें