नगराम। करोरा स्थित रिहायशी इलाके में गोदाम से पुलिस ने तीन क्विंटल रेडीमेड फुलझड़ी व अवैध पटाखे बरामद किए। थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने बताया कि मोहर्रम व अहमद उर्फ मुन्ना ने आबादी के बीच बने गोदाम में भारी मात्रा में पटाखा व अन्य विस्फोटक सामग्री का भंडारण कर रखा था। पुलिस ने सोमवार शाम गोदाम पर छापा मारा। इसकी भनक लगते ही दोनों माल गोदाम में ताला लगाकर भाग निकले। पुलिस ने ताला तोड़ा तो अंदर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली, जिसका कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा सका। ऐसे में माल जब्त कर लिया गया है। पुलिस विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।