फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पेपर मिल कॉलोनी में कुकरैल किनारे उर्मिला वन विकसित करने का काम शुरू

विज्ञापन
पौधा लगाते विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए ने सोमवार को कुकरैल नदी के किनारे उर्मिला वन विकसित करने का काम शुरू कर दिया। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने स्थल पर पौधरोपण कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर एलडीए के सचिव विवेक श्रीवास्तव व अपर सचिव सीपी त्रिपाठी स्थानीय पार्षद राजेश सिंह ‘गब्बर’ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि 24 एकड़ भूमि को कूड़ा, कचरा और अतिक्रमण से मुक्त कराकर यह परियोजना तैयार की गई है, जिसमें 19 एकड़ क्षेत्र में उद्यान विकसित होगा। इसमें लगभग एक लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। यहां नीम, पीपल, पाकड़, अमलतास, अर्जुन, अशोक, जामुन, बांस, गुलमोहर जैसे पेड़-पौधे क्षेत्र को शुद्ध वायु देंगे, पर्यावरण संतुलन बनाएंगे और जैव विविधता को बढ़ाएंगे। वन स्थानीय निवासियों के लिए फेफड़ों की तरह काम करेगा। यहां 1632 मीटर का वॉकिंग ट्रैक भी बनेगा, ताकि नागरिकों को स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए सुरक्षित हरित क्षेत्र मिल सके।
एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि वन में रोपित किए जाने वाले पेड़-पौधों की सिंचाई के लिए स्थायी व्यवस्था की जाएगी। इसके तहत पूरे वन क्षेत्र में अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें निर्धारित दूरी पर पॉप-अप स्प्रिंकलर लगाए जाएंगे, जिससे पौधों को नियमित रूप से पानी दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें