फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल बंटे राशन व जरूरी सामान

Tue, 31 Aug 2021 10:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल्द राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल शक्ति मंत्री को इलाकों का निरीक्षण करने व राशन व जरूरी सामान जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाते हुए राशन व जरूरत का सामान तत्काल बांटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल शक्ति मंत्री को भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर राहत कार्यों के निरीक्षण करने को कहा। सीएम मंगलवार को बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, महराजगंज, गोंडा, श्रावस्ती सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों के हालात को लेकर उन्होंने कहा कि इन इलाकों में बाढ़, अतिवृष्टि की समस्या है। राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदियां उफान पर हैं।

इन इलाकों की खासतौर से निगरानी की जाए। राहत कैंपों में सुविधाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह को मंगलवार को इन क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण करने केनिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ को देखते हुए बचाव दल 24 घंटे मुस्तैद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें