फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्निकांड पीड़ितों को पहचान देने का काम शुरू

विज्ञापन
अ​ग्निकांड पीड़ितों के लिए लगा आधार ​शिविर।
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय ने सोमवार को विकासनगर अग्निकांड से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए विशेष आधार शिविर लगाया। शिविर में उन लोगों के लिए आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर किया जा रहा है, जिन्हें अपना आधार नंबर याद है, लेकिन कार्ड नष्ट हो गया है। यह कार्य स्थानीय एनजीओ के सहयोग से किया जा रहा है, ताकि प्रभावितों को जल्द आधार की प्रति उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन

वहीं, जिन लोगों को अपना आधार नंबर भी ज्ञात नहीं है, उनके लिए यूआईडीएआई की विशेष सर्च सुविधा का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट के साथ नाम, जन्मतिथि, लिंग और पिनकोड जैसे विवरणों के आधार पर पहचान सत्यापित कर आधार विवरण दोबारा प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

यूआईडीएआई की यह पहल आपदा की स्थिति में प्रभावित नागरिकों को उनकी पहचान बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा मिल सकेगा।

अग्निकांड पीड़ितों के लिए लगा आधार शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें