सड़क की गुणवत्ता की जांच करते लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की और सड़क का हाल भी देखा। हालांकि अधिकारियों ने उन्हें वहीं सड़क दिखाई जो चमाचम थी। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सड़कों का गड्ढा भरने के लिए 24 घंटे काम हो।