फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर शिक्षक साबित हो सकतीं हैं महिलाएं, बशर्ते रोज स्कूल जाएं : सीएम योगी

Thu, 05 Sep 2019 10:46 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के शिक्षकों का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में बेहतर शिक्षक साबित हो सकती हैं, बशर्ते वे नियमित स्कूल जाएं। सीएम ने कहा कि हाल ही में मेधावी सम्मान समारोह में पुरस्कार पाने वालों में छात्रों की तुलना में छात्राएं अधिक थीं, लेकिन राज्य शिक्षक पुरस्कार में उल्टा हो गया है, यहां 29 पुरुष और 20 महिलाएं हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार पुरस्कार पाने वाली महिला शिक्षकों की संख्या अधिक होगी।
विज्ञापन


बुधवार शाम यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित बेसिक शिक्षा विभाग के ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’ समारोह में परिषदीय स्कूलों के 49 शिक्षक सीएम के हाथों सम्मानित हुए। सीएम ने मौके पर मानव संपदा पोर्टल तथा प्रेरणा एप का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित रहकर निरक्षर रहता है तो यह उसका नहीं बल्कि समाज का दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेरणा एप शिक्षकों को बेहतर कार्य करने का अवसर देगा। उन्होंने कहा कि छुट्टी के लिए शिक्षक पैसा क्यों देगा, अब छुट्टी भी इसी एप से मिलेगी। भ्रष्टाचार समाप्त करने में भी प्रेरणा एप कारगर होगा।
 
Trending Videos
विज्ञापन

जनगणना में तैनाती के दिए संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब शिक्षक जनगणना करते थे तो गड़बड़ी नहीं होती थी, लेकिन अब शिक्षक कहते हैं कि जनगणना नहीं करेंगे। यदि शिक्षक जनगणना नहीं करेंगे तो संवाद कैसे होगा। उन्होंने शिक्षक नेताओं की चुटकी लेते हुए कहा कि यदि उन्हें आगामी समय में चुनाव लड़ना है तो जनगणना, जनसंपर्क का सबसे अच्छा जरिया है।

शिक्षक खुद कर सकेंगे पुरस्कार के लिए आवेदन : द्विवेदी
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि अगले वर्ष से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन बेसिक शिक्षा अधिकारी के जरिये प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक यदि खुद को पुरस्कार योग्य मानते हैं तो वे भी सीधे विभाग को आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें