फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग: कुछ अफसर 17 साल से एक ही जगह तैनात तो कई का डेढ़ साल में चार बार तबादला

Sat, 06 Aug 2022 08:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कुछ अधिकारियों का तबादला घूमा-फिराकर उसी मंडल में किया गया है, जिसमें वे 12 से 17 साल से तैनात हैं। इन गड़बड़ियों को लेकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, पर सूत्रों का कहना है कि जल्द ही अनियमित तबादलों को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कल्याण विभाग में भी तबादलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। बड़ी संख्या में जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) से लेकर उप निदेशक स्तर के अधिकारियों के तबादले नियमों को दरकिनार कर किए गए हैं। इनमें कई अधिकारी तो ऐसे हैं जिन्हें छह माह में ही और कई का तबादला डेढ़ साल में चार बार कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं, कुछ अधिकारियों का तबादला घूमा-फिराकर उसी मंडल में किया गया है, जिसमें वे 12 से 17 साल से तैनात हैं। इन गड़बड़ियों को लेकर कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, पर सूत्रों का कहना है कि जल्द ही अनियमित तबादलों को रद्द किया जा सकता है।

स्थानांतरण में इस तरह किया गया खेल
- उप निदेशक प्रवीण कुमार का तबादला वाराणसी में तैनाती दिखाते हुए लखनऊ मंडल में किया गया है, जबकि प्रवीण वर्तमान में देवीपाटन मंडल में तैनात हैं। दरअसल प्रवीण को 26 दिसंबर 2016 में वाराणसी में तैनात किया गया था। इसके बाद उन्हें 6 जनवरी 2022 को ही देवीपाटन में तैनात किया गया। लेकिन उन्हें फिर से लखनऊ मंडल में लाने के लिए देवीपाटन की तैनाती को छिपाते हुए वाराणसी से लखनऊ स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया गया है। ताकि किसी को यह न लगे कि जनवरी में ही देवीपाटन मंडल में स्थानांतरित होने वाले प्रवीण का 6 महीने में ही तबादला किया गया है।
विज्ञापन


- निदेशालय ने उप निदेशक बृजेंद्र कुमार सिंह के तबादले के लिए 29/30 जून को प्रस्ताव शासन को भेजा था। जबकि 6 जनवरी-22 को जारी तबादला आदेश के मुताबिक बृजेंद्र ने देवीपाटन मंडल से स्थानांतरित होकर 8 जनवरी-22 को वाराणसी में कार्यभार ग्रहण कर लिया था। इसके करीब 5 महीने बाद बृजेंद्र का फिर से तबादला चित्रकूट मंडल में कर दिया गया। 30 जून को जारी आदेश में बृजेंद्र का तबादला देवीपाटन मंडल से दिखाया गया है। ताकि यह पता न चले कि उनका तबादला 5 माह में ही किया गया है।  
विज्ञापन


- महिला कल्याण निगम के महाप्रबंधक के पद पर तैनात प्रभात रंजन को मात्र 11 महीने में ही बस्ती मंडल भेजा गया है। 
- झांसी मंडल में करीब 17 साल से तैनात रहे डीपीओ नंदलाल सिंह का तबादला फिर से उसी मंडल में ललितपुर किया गया है। 
- डीपीओ प्रभात कुमार भी घूम-घूम कर एक ही मंडल में तैनात रहे हैं, उन्हें फिर गाजीपुर से चंदौली में तैनाती दी गई है।
- मुरादाबाद से सीतापुर स्थानांतरित की गई डीपीओ प्रिया पटेल का भी डेढ़ वर्ष में यह चौथा तबादला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें