फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रैंप पर उतरीं महिलाएं, तनु शर्मा बनीं करवा क्वीन

विज्ञापन
रैंप पर उतरीं महिलाएं, तनु शर्मा बनीं करवा क्वीन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना स्थित होटल में रविवार को करवाचौथ उत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने रैंप वॉक किया तो वहीं डांसिंग दीवा में जमकर थिरकीं। 80 महिलाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तनु शर्मा को करवा क्वीन के खिताब से नवाजा गया। दूसरे नंबर पर रहीं निशा सक्सेना और पारुल शुक्ला का तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। डांसिंग दीवा प्रतियोगिता की विजेता नीतू रहीं। दूसरा और तीसरा स्थान क्रमश: डॉ. सुप्रिया सिंह और नीतू मिश्रा को मिला।
विज्ञापन

सुर साम्राज्ञिनी प्रतियोगिता में पहला स्थान रेखा चांदवानी को, दूसरा नीता खन्ना और तीसरा स्थान सृष्टि सिन्हा को मिला। जूरी पैनल में शालिनी जौहरी, अंबिका घोष और अंजलि आहूजा भाटिया शामिल रहीं। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा पार्षद नेहा सौरभ सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सह संयोजक बबीता अग्रवाल के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें