लखनऊ। चिनहट द्वितीय वार्ड के विराज खंड-तीन व विकल्प खंड-तीन में 40 लाख रुपये से दो सड़कें बनाई जाएंगी। पार्षद शैलेंद्र वर्मा ने रविवार को इनके काम का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
पार्षद ने बताया कि विराज खंड में 23.44 लाख और विकल्प खंड में 19.97 लाख रुपये की लागत से डामर रोड बनाई जाएगी। दोनों सड़कें खराब हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इन्हें सुधारने का काम एक महीने में पूरा हो जाएगा।